आतंकवाद के खिलाफ देश सुरक्षित हाथों में गृह मंत्री अमित शाह ने मानेसर में NSG के अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का किया उद्घाटन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आतंकवाद के खिलाफ देश सुरक्षित हाथों में गृह मंत्री अमित शाह ने मानेसर में NSG के अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का किया उद्घाटन

BY: MOHIT JAIN

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरियाणा के मानेसर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश आज आतंकवाद के खिलाफ पूरी तरह सुरक्षित हाथों में है और NSG ने बीते चार दशकों में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी और निर्णायक लड़ाई लड़ी है।

अमित शाह ने कहा “आज हमने जो प्रदर्शन देखा, उससे देश के हर नागरिक के मन में यह विश्वास पक्का हो गया है कि भारत की सुरक्षा और आतंक के खिलाफ जंग सुरक्षित हाथों में है।” उन्होंने एनएसजी के जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह संगठन न सिर्फ देश की सुरक्षा का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा में भी योगदान दे रहा है।

8 एकड़ में फैला अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर

गृह मंत्री ने बताया कि 8 एकड़ भूमि पर बने इस NSG ट्रेनिंग सेंटर में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह सेंटर आतंकवाद-रोधी ऑपरेशनों में NSG की दक्षता को और बढ़ाएगा। शाह ने कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर चल रही है।

अयोध्या समेत कई नए NSG सेंटर

गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद और उग्रवाद जैसे गंभीर खतरों से निपटने में देश  के प्रयासों को मजबूत करने के लिए नए मल्टी एजेंसी सेंटर का ...

अमित शाह ने कहा कि देशभर में कई NSG ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें अयोध्या का नया सेंटर सबसे लेटेस्ट है। इसका उद्देश्य है कि देश के किसी भी कोने में यदि कोई आतंकी घटना घटे, तो NSG तत्काल मौके पर पहुंच सके।

“हर मिशन में दिखाया अदम्य शौर्य”

अमित शाह ने कहा कि 1984 में स्थापना के बाद से NSG ने मुंबई ऑपरेशन, ऑपरेशन सिंदूर जैसे कई मिशनों में अदम्य साहस दिखाया है। उन्होंने कहा कि एनएसजी ने अचानक होने वाली आतंकी घटनाओं का डेटा तैयार किया है ताकि भविष्य में बेहतर तरीके से कार्रवाई की जा सके।

धारा 370, एयर स्ट्राइक और आतंकवाद पर प्रहार

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 हटाने से लेकर एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर तक, हर स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। शाह ने कहा “पाकिस्तान के टेरर ग्रुप्स के हेडक्वार्टर तक को हमने खत्म किया है। एनएसजी को आने वाले दिनों में और अत्याधुनिक बनाया जाएगा ताकि इसकी क्षमता और बढ़े।”

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी