सदैव अटल समाधि पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Always pay humble tribute to Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee at Atal Samadhi


भारत रत्न, परम श्रद्धेय पं. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर “सदैव अटल” समाधि स्थल, नई दिल्ली में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. राकेश मिश्र ने अटल जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देश के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू, राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, भाजपा महामंत्री श्री अरुण सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी, श्री अर्जुन मेघवाल, डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री बृजेंद्र गुप्ता तथा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा सहित कई केंद्रीय व राज्य स्तरीय मंत्री एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सभी गणमान्य अतिथियों ने “सदैव अटल” समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन किया और उनके विचारों, आदर्शों तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने अटल जी को भारतीय राजनीति का युगपुरुष बताते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं का अनुपम उदाहरण है।

कार्यक्रम का वातावरण भावपूर्ण और प्रेरणादायी रहा। अटल जी की स्मृतियों को नमन करते हुए उपस्थित सभी लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज