,

मधुपुर स्टेशन पर दिव्यांग रेल यात्री से मारपीट और नकदी छीनने का आरोप, रेलवे मंत्रालय से लगाई न्याय की गुहार

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivstva

मधुपुर, झारखंड। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक दिव्यांग यात्री के साथ मधुपुर रेलवे स्टेशन पर मारपीट और 23 हजार रुपये नकद छीने जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित यात्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से रेलवे मंत्रालय और अन्य उच्चाधिकारियों से न्याय की मांग की है।

घटना 25 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिसड़ा निवासी रोहित चौधरी नामक दिव्यांग यात्री हावड़ा से आरा जा रहे थे। ट्रेन जैसे ही रात करीब 12:30 बजे मधुपुर स्टेशन पहुंची, वैसे ही सामान्य श्रेणी के कोच में चार से पांच वर्दीधारी लोग चढ़े। उन्होंने यात्री के ट्रॉली बैग को यह कहकर जबरन उतार लिया कि उसमें अवैध सामान (शराब) है।

यात्री के अनुसार, स्टेशन पर की गई जांच में बैग से सिर्फ कपड़े और 23 हजार रुपये नकद मिले। इसके बावजूद कथित रेलकर्मियों ने न केवल पैसे छीन लिए, बल्कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। रोहित चौधरी ने बताया कि वे दिव्यांग हैं और उनका एक हाथ नहीं है, इसके बावजूद उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

पीड़ित ने घटना की जानकारी ट्विटर के माध्यम से रेलवे मंत्रालय, रेलवे सुरक्षा बल और संबंधित अधिकारियों को दी है। इसके जवाब में उन्हें जांच का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, रोहित का कहना है कि घटना की शिकायत के बाद उन्हें अनजान नंबरों से कॉल कर धमकाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्टेशन परिसर में कथित रूप से अवैध वसूली करने वाला एक स्थानीय व्यक्ति भी इस घटना में शामिल था। पीड़ित ने स्टेशन परिसर की सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।

आज का राशिफल 30 अप्रैल 2025

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में