Air India Flight: दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, टेक-ऑफ के तुरंत बाद इंजन में आई खराबी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Air India

Air India Flight: दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 887 को सोमवार सुबह टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में उड़ान भरते ही एक इंजन में तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके बाद पायलटों ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत लौटने का फैसला लिया।

Air India Flight: एक इंजन बंद, लेकिन सुरक्षित रही लैंडिंग

सूत्रों के मुताबिक, टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान का एक इंजन बंद हो गया था। चूंकि दो इंजन वाले विमान एक इंजन के सहारे भी सुरक्षित रूप से लैंड कर सकते हैं, इसलिए पायलटों ने किसी तरह का जोखिम न लेते हुए विमान को दिल्ली में ही उतारा।
विमान ने सुबह 6:10 बजे उड़ान भरी थी और करीब 6:52 बजे दिल्ली लौट आया।

यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित

एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

एयर इंडिया ने क्या कहा?

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा:

“22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI 887 के क्रू ने टेक-ऑफ के तुरंत बाद आई तकनीकी दिक्कत के चलते SOP के तहत दिल्ली लौटने का निर्णय लिया। विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया है। यात्रियों और क्रू को उतार दिया गया है। इस असुविधा के लिए एयर इंडिया खेद प्रकट करता है।”

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

एयरलाइन ने बताया कि विमान की आवश्यक तकनीकी जांच की जा रही है। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद एयर इंडिया की ग्राउंड टीम यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान कर रही है और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक फ्लाइट्स की व्यवस्था की जा रही है।

एयर इंडिया में इमरजेंसी लैंडिंग के बढ़ते मामले

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में एयर इंडिया की उड़ानों में तकनीकी दिक्कतों के मामले सामने आते रहे हैं।
12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) टेक-ऑफ के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 242 में से सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई थी।
उस हादसे के बाद एयरलाइन सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई, बावजूद इसके इमरजेंसी लैंडिंग के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं।

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में