Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय पर हुई विस्तृत चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार केवल शासन नहीं चला रही, बल्कि किसानों की जिंदगी और देश का भविष्य बदल रही है।
Agriculture Reform : शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले की सरकारों में कई सिंचाई परियोजनाएं वर्षों तक अधूरी पड़ी रहीं, लेकिन मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत उन्हें गति दी है। साथ ही “नदी जोड़ो” परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाया गया है, जिससे बाढ़ और सूखे जैसी समस्याओं का समाधान संभव हो रहा है।

Agriculture Reform : कृषि मंत्री ने बीज, खाद और कीटनाशकों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि सरकार नया Seed Act और Pesticide Act लाने जा रही है। इसका उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण इनपुट उपलब्ध कराना और माफिया पर सख्ती करना है। उन्होंने बताया कि हजारों उत्पादों में से केवल मानकों पर खरे उतरने वाले उत्पादों को ही अनुमति दी जा रही है।
Agriculture Reform : डिजिटल एग्रीकल्चर को लेकर उन्होंने बताया कि अब तक करीब 9 करोड़ Farmer ID तैयार की जा चुकी हैं। इसके जरिए किसानों को लोन, MSP और अन्य योजनाओं का लाभ तेजी और पारदर्शिता के साथ मिलेगा। साथ ही ‘भारत विस्तार’ AI प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसान अपनी फसल की जानकारी लेकर तुरंत सलाह प्राप्त कर सकेंगे।
प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए चौहान ने कहा कि सरकार 1 करोड़ किसानों को इससे जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिससे मिट्टी की सेहत सुधरेगी और किसानों की लागत कम होगी। उन्होंने कहा कि राज्यवार कृषि रोडमैप तैयार किया जा रहा है, जिससे हर क्षेत्र की जलवायु के अनुसार खेती को बढ़ावा मिलेगा।
Agriculture Reform : अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल सत्ता तक सीमित रही, जबकि भाजपा की राजनीति सेवा और विकास पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाकर “विकसित भारत” का निर्माण करना है।
केंद्रीय मंत्री ने अपने भाषण का समापन इस संदेश के साथ किया कि किसानों की सेवा ही सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में निरंतर काम जारी रहेगा।

