Agriculture Minister : अधिकारियों को दिए किसानों तक योजनाएं पहुँचाने के निर्देश
रिपोर्ट – प्रशांत जोशी
Agriculture Minister : छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विलास नेताम का आज काँकेर दौरा था। इस दौरान काँकेर कलेक्टर के सभा कक्ष में काँकेर, कोंडागांव और नारायपुर के पशुपालन, मत्स्य विभाग और कृषि विभाग के संबंधित अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली गई। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को किसानों तक पहुँचाने और नई फसलों की जानकारी देने के निर्देश दिए।

Agriculture Minister : फसलों, पशुपालन और मछली पालन में किसानों को दिया मार्गदर्शन
Agriculture Minister : मंत्री ने गर्मी के मौसम में धान की बजाय अन्य फसलें उगाने के लिए किसानों को सही मार्गदर्शन देने पर जोर दिया। इसके अलावा, मछली पालन और पशुपालन में किसानों को हो रही समस्याओं को दूर करने और उन्हें बेहतर तकनीकी सहायता प्रदान करने की भी बात कही। बैठक में कृषि विकास और ग्रामीण रोजगार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
read more : Congress Protest : रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, हिमंता बिस्वा सरमा के बयान के विरोध में पुतला दहन

