,

‘बैड न्यूज’ के बाद ‘छावा’ में संभाजी महाराज बनकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे विक्की कौशल, फिल्म का टीजर ऑउट, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

विक्की कौशल बॉलीवुड के उन चंद सितारों में से एक हैं जिनकी फिल्में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म ‘बैड न्यूज’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो दर्शकों को काफी पंसद आई थी। एक बार फिर से विक्की कौशल बड़े पर्दे पर ‘संभाजी महाराज’ बनकर लौट रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर बाहर आने के बाद से ही विक्की कौशल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है तो चलिए आपको बताते हैं कि आप विक्की की आगामी नई फिल्म कब बड़े पर्दे पर देख सकते हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विक्की कौशल की इस पीरियड-ड्रामा फिल्म का नाम ‘छावा’ है जो लक्ष्मण उतेकर द्वारा डायरेक्ट किया गया है। एक्टर ने ‘छावा’ से अपना पहला लुक रिवील करते हुए फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की। विक्की कौशल की फिल्म 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, ‘न झुका हुआ, अखंड, अजेय, एक साम्राज्य को चुनौती देने का साहस।’

संभाजी महाराज के जीवन पर बेस होगी ‘छावा’

फिल्म ‘छावा’ छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बेस होगी। टीजर में विक्की कौशल का एक्शन से भरपूर और खूंखार अवतार दिख रहा है। विक्की कौशल ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘स्वराज्य के रक्षक, धर्म के रक्षक, छावा – एक साहसी योद्धा की महाकाव्य गाथा! द वॉरियर दहाड़ेगा 6 दिसंबर 2024 को।’

‘छावा’ की ये है स्टार कास्ट

‘छावा’ में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। वहीं अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में नजर आएंगे। आशुतोष राणा सरसेनापति हंबीराव मोहिते और दिव्या दत्ता सोयराबाई का रोल निभाने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना और नील भूपालम भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

Jhiram Valley Verdict: झीरम घाटी फैसले पर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, NIA जांच पर उठाए सवाल

Jhiram Valley Verdict: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी ने झीरम

Lakhanpur Police Cattle Rescue: लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 8 मवेशी बरामद

Lakhanpur Police Cattle Rescue: छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर काजू

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र