बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में लॉटरी के जरिए हुआ एलकेजी और कक्षा 1 में प्रवेश चयन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Admission selection for LKG and Class 1 was done through lottery in Swami Atmanand School, Bemetara

BY- ISA AHMAD

बेमेतरा जिले के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बेरला में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एलकेजी और कक्षा 1 में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया गया। इस प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ 9 मई को सम्पन्न किया गया, जिसमें स्कूल प्रशासन, जनप्रतिनिधि, पार्षद, अध्यक्ष एवं प्राचार्य उपस्थित रहे।

एलकेजी के लिए कुल 20 सीटों पर 164 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 80 आवेदन पात्र पाए गए। इन 80 पात्र आवेदनों में से बच्चों के नामों की चिट निकालकर 20 बच्चों का चयन किया गया।

इसी तरह कक्षा 1 में 19 सीटों के लिए 54 आवेदन आए थे, जिनमें 50 आवेदन पात्र थे। इनमें से 19 बच्चों का चयन भी लॉटरी के माध्यम से किया गया।

लॉटरी प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल परिसर में मौजूद रहे। चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए स्वयं अभिभावकों ने अपने बच्चों के नाम की चिट निकाली। जिन बच्चों का नाम लॉटरी में आया, उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, जबकि जिनका नाम चयनित सूची में नहीं आया, उनमें मायूसी देखने को मिली।

स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह शासन के दिशा-निर्देशों और नियमों के अंतर्गत संपन्न की गई है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं को देखते हुए हर वर्ष आवेदन संख्या लगातार बढ़ रही है।

यह लॉटरी प्रक्रिया इस बात को दर्शाती है कि ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में सरकारी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के प्रति विश्वास और आकर्षण बढ़ता जा रहा है।

रिपोर्टर: संजू जैन

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला