अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, गृह मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Administration's bulldozer on illegal construction, action taken on instructions of Home Minister

अम्बिकापुर – शहर के गोधानपुर इलाके में शासकीय भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण पर शनिवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुल्डोजर चलाया। यह कार्रवाई गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोधानपुर क्षेत्र में धर्म विशेष से जुड़ा एक निर्माण कार्य शासकीय जमीन पर हो रहा था, जिसकी शिकायत विश्व हिंदू परिषद ने गृह मंत्री को की थी। शिकायत में कहा गया था कि यह निर्माण कार्य नियमों के विरुद्ध है और शासकीय भूमि पर बिना अनुमति के किया जा रहा है।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। मौके पर तहसीलदार, नगर निगम के अधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण को ध्वस्त किया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी धर्म या संगठन से संबंधित हो। अधिकारी ने कहा कि आगे भी इस तरह के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गोधानपुर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है, वहीं प्रशासनिक सख्ती की सराहना भी की जा रही है।

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार