,

शेयर बाजार के साथ अडानी ग्रुप के शेयरों ने की रिकवरी, बिजनेस पार्टनर जीक्यूजी ने भी लाया भूचाल…

stock markets

भारतीय अरबपति गौतम अडानी इन दिनों मुश्किलों में फंसे हुए हैं। अमेरिका के आरोपों के बाद गुरूवार और शुक्रवार की सुबह अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखी गई थी। ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी शेयर औधें मूंह गिरे थे। हालांकि शाम होते ही अडानी ग्रुप के 6 कंपनियों के शेयरों ने रिकवरी कर ली है। यही नहीं अडानी के बिजनेस पार्टनर जीक्यूजी के शेयरों में तेजी आ गई है। हफ्तों बाद भारतीय शेयर बाजार ने भी रफ्तार पकड़ ली है।

अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी
हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार बंद होने के अडानी ग्रुप के एक शेयर के अलावा सभी ने रफ्तार पकड़ ली है। Adani Energy Solutions का शेयर शुक्रवार को 3.68 फीसदी के गिरावट के साथ करीब 672 अंक पर बंद हुआ। Adani Enterprises Ltd, Adani Ports सहित 6 शेयरों में तेजी दिखी।

अडानी के बिजनेस पार्टनर राजीव के शेयरों ने भी कमबैक
भारतीय मूल के राजीव जैन जो कि गौतम अडानी के बिजनेस पार्टनर है। गुरूवार को उनके भी शेयर 19 फीसदी गिर गए थे। जिसके बाद राजीव ने ऑस्ट्रेलिया में लिस्टेड अपनी कंपनी के लिए बड़ा कदम उठाया उन्होंने शेयर बायबैक करने का ऐलान किया जिसके बाद से ही राजीव जैन की कंपनी ने जीक्यूजी के शेयरों में तेजी आ गई।

अचानक से उछला शेयर बाजार
शेयर बाजार में शुक्रवार को बंपर तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स ने 1,961.32 अंक उछलकर दोबारा 79,000 के स्तर को हासिल कर लिया। तीस शेयरों वाला यह संवेदी सूचकांक 2.54 फीसदी की बढ़त के साथ 79,117.11 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 2,062.4 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 557.35 अंक यानी 2.39 फीसदी की बढ़त के साथ 23,907.25 अंक पर बंद हुआ।

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…