BJP तो बीजेपी आप सांसद ने भी आतिशी को घेरा, कहा- इनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
AAP

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होगीं। इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि आज दिल्ली की AAP के विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी जिसमें दिल्ली के अगले चुनाव तक मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी सर्वसम्मति से आतिशी को दी गई है। बता दें जेल से बाहर आने के बाद आप सुप्रीमो ने इस्तीफा देने का ऐलान किया था। इस पर अब सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी के अलावा राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी आतिशी पर हमला किया है।

भगवान बचाए दिल्ली को ऐसी मुख्यमंत्री से
AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, “आज दिल्ली के लिए बेहद दुखद दिन है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जैसी महिला बनने जा रही है, जिसके अपने परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी की सजा से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता-पिता ने राष्ट्रपति को कई बार दया याचिकाएं भेजी कि अफ़ज़ल गुरु निर्दोष है, उसे फांसी नहीं होनी चाहिए, वह राजनीतिक साजिश का शिकार है। यह कितना गलत है? आज आतिशी CM बनेंगी, लेकिन हम सभी जानते हैं कि वह केवल “डमी सीएम” होंगी। फिर भी यह एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि वह CM होंगी और यह मामला सीधे तौर पर देश और दिल्ली की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान बचाए दिल्ली को ऐसी मुख्यमंत्री से”

मनीष सिसोदिया के कहने पर आतिशी बनी सीएम
वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने मजबूरी में बनाया है क्योंकि वे चाह कर भी अपनी मन मर्जी का मुख्यमंत्री नहीं बनवा सकें। मनीष सिसोदिया के कहने पर आतिशी को सारे विभाग दिए गए और मनीष सिसोदिया के दवाब में ही आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। मैं कह रहा हूं कि चेहरा बदल गया है लेकिन AAP का भ्रष्टाचारी चरित्र वही है।”

कोर्ट ने केजरीवाल को सस्पेंड कर दिया
वहीं सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “कोर्ट ने आपको(अरविंद केजरीवाल) सस्पेंड कर दिया। आप मुख्यमंत्री हैं ही नहीं तो इस्तीफा किस बात का 9 साल 8 महीने खुद राज किया और अब अंत आता है तो ढाई महीने के लिए एक महिला को बैठाया है। यही इनका महिलाओं के लिए प्रेम है।”

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को