,

पुलिस चौकी के सामने युवक को दौड़ाकर गोली मारी, एक घायल

लखीमपुर खीरी: सदर कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक दुकान कर्मचारी घायल हो गया। यह घटना मिश्राना पुलिस चौकी के सामने हुई, जब बुलेट सवार तीन हमलावरों ने युवक का पीछा किया और उसे दुकान के अंदर घुसकर गोली मार दी।

घटना शाम करीब सात बजे हुई, जब सेठ कॉलोनी अर्जुन पुरवा निवासी देव सेठ अपनी दुकान के पास पहुंचा था। तभी बुलेट पर सवार तीन युवक वहां आए और उसे ललकारने लगे। खुद को बचाने के लिए देव सेठ स्कूटी लेकर भागा, लेकिन मिश्राना चौराहे के पास एक पुस्तक भंडार के सामने उसकी स्कूटी काउंटर से टकरा गई। जान बचाने के लिए वह दुकान के अंदर जाकर काउंटर के पीछे छिप गया, लेकिन हमलावरों ने दुकान में घुसकर तीन गोलियां चलाईं।

एक गोली देव सेठ के सीने में लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई, जबकि दूसरी गोली दुकान के कर्मचारी आदित्य उर्फ रोशन कश्यप (18), निवासी हाथीपुर बक्सा मार्केट, के हाथ में लगी। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए।

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने देव सेठ को मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के चलते परिवार में मातम छा गया है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पार्षद टिकट के बदले अनैतिक मांग का आरोप: महिला जिला अध्यक्ष ने प्रदेश महासचिव पर लगाए गंभीर आरोप..यह भी पढ़े

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…