,

थाने में ‘खलनायक’ बनकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

A young man was arrested for making a reel as a villain in the police station.

REPORT- ANUJ SAINI

मुज़फ्फरनगर में फिल्म खलनायक के मशहूर किरदार बल्लू की नकल करना एक युवक को भारी पड़ गया। थाने के अंदर “नायक नहीं, खलनायक हूँ मैं…” गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवक को उस समय महंगा पड़ गया, जब पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी ऐसी “ख़ातिर-पानी” की कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। सलाखों के पीछे खड़ा युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दिया।

थाने में रील बनाई, वायरल होते ही मच गया हड़कंप

कुछ दिन पहले मीरापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक आमिर पुत्र समीम, निवासी ग्राम सिकंदरपुर, ने मीरापुर थाने के भीतर फिल्म खलनायक के गाने पर रील शूट की थी।
रील में वह संजय दत्त के ‘बल्लू’ वाले किरदार की स्टाइल कॉपी करते दिखाई दिया।

वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही रील जमकर वायरल हो गई और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

आरोपी की पहचान और FIR

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवक की पहचान की और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सोमवार को मीरापुर पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने आमिर को गिरफ्तार कर लिया।

चलने लायक नहीं छोड़ा, फिर भी सलाखों के पीछे माफी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आमिर की जमकर “खातिरदारी” की।
उसे थाने में ऐसा सबक मिला कि वह अपने पैरों पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

वीडियो में वह थाने की सलाखों के पीछे हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगता दिखाई दिया।

पुलिस का बयान

सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया-

“पिछले दिनों थाने में घुसकर एक व्यक्ति द्वारा रील बनाई गई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वीडियो का संज्ञान लेकर उस व्यक्ति की पहचान आमिर पुत्र समीम निवासी सिकंदरपुर के रूप में हुई। आज मीरापुर पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।”

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…