धमतरी लॉज में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में कैंसर को बताया कारण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A young man hanged himself in a Dhamtari lodge, mentioned cancer as the reason in the suicide note

रिपोर्ट: वैभव चौधरी | धमतरी

धमतरी में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के बस स्टैंड स्थित आशियाना लॉज में ठहरे युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान किशोर कुमार वैष्णव, निवासी बिलासपुर जिला के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी तब हुई जब 7 अप्रैल को लॉज से तेज बदबू आने लगी। लॉज मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब खिड़की से झांककर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और परिजनों के आने का इंतजार किया।

आज परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने कमरे को खोला और जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था और इसी कारण मानसिक रूप से परेशान होकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया।

मृतक किशोर कुमार वैष्णव 1 अप्रैल से धमतरी में नेटवर्क मार्केटिंग के काम से आया हुआ था और आशियाना लॉज में ठहरा हुआ था। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और गंभीर बीमारियों से जूझते लोगों की स्थिति पर सवाल खड़े करती है।

राशिफल आज 09/04/2025: इस राशि वालों के लिए आज छिपा है करोड़ों का खजाना!

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय