,

गोल्डा नाला जलाशय में नहाते समय युवक की दर्दनाक मौत

A young man died a painful death while bathing in Golda Nala reservoir

रिपोर्ट- नेमिचंद बंजारे

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलझर में स्थित गोल्डा नाला जलाशय में नहाने गए एक युवक की गहराई में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान किशन ध्रुव, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी फुलझर के रूप में हुई है।

नहाते समय चला गया गहराई में

जानकारी के अनुसार किशन ध्रुव गोल्डा नाला जलाशय में नहाने गया था, जो प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी के पास स्थित है। नहाने के दौरान किशन जलाशय की गहराई में चला गया और डूब गया।

गोताखोरों और SDRF टीम की मदद से शव बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर थाना प्रभारी अपनी टीम और SDRF (State Disaster Response Force) की मदद से मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया।

गांव में छाया मातम

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई जारी है।

यह घटना जलाशयों के आसपास सुरक्षा इंतजामों की आवश्यकता की ओर इशारा करती है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में