,

रायगढ़ में चौथी रेलवे लाइन निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा

A tragic accident during the construction of the fourth railway line in Raigarh

मिक्सर मशीन की चपेट में आने से चालक की मौत

रिपोर्टर: भूपेंद्र ठाकुर

रायगढ़ शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र स्थित किरोड़ीमल नगर में रेलवे की चौथी लाइन के निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर कार्यरत मिक्सर मशीन वाहन के अचानक चालू हो जाने से उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान कोरबा जिले के कुसमुंडा निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। हादसा उच्चभिट्ठी रोड के पास उस समय हुआ जब संतोष कुमार रेलवे ट्रैक के किनारे मिक्सर मशीन की पानी टंकी में पानी भर रहा था। इसी दौरान मशीन अचानक स्टार्ट हो गई और संतुलन बिगड़ने से वह वाहन के पहिए के नीचे आ गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती भ्रम के कारण कुछ लोगों ने इसे हत्या की आशंका के रूप में देखा, लेकिन मौके पर मौजूद मजदूरों और पुलिस जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी।

कोतरा रोड पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के पास से आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद होने के बाद उसकी पहचान सुनिश्चित की गई और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने रेलवे निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read:आज का राशिफल: इन 3 राशियों को आज बचकर रहना होगा! 13 मई 2025 भविष्यवाणी

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…