,

आगरा: रबड़ गोदाम में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

आगरा में रबड़ गोदाम में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

थाना हरीपर्वत क्षेत्र के सोंठ की मंडी स्थित रबड़ के गोदाम में मंगलवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।

शुरुआत में एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत और गाड़ियां बुलाई गईं। कुल आठ फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

संकरा रास्ता बना बड़ी बाधा

जिस स्थान पर आरएस इंडस्ट्रीज नाम से यह रबड़ का गोदाम है, वहां तक पहुंचने का रास्ता बेहद संकरा है और पीछे रेलवे लाइन भी है। इसी कारण दमकल गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में भारी परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री दिल्ली निवासी रईस मियां की है और गोदाम में आग बुझाने की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं थी।

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…