सिवनी में गोवंश तस्करी का बड़ा खुलासा, कंटेनर से 32 मवेशी छुड़ाए गए, दो आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

सिवनी: जिले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। मंगलवार देर रात पुलिस ने एक कंटेनर से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 32 मवेशियों को मुक्त कराया और इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये सभी मवेशी पन्ना जिले से नागपुर के कत्लखाने ले जाए जा रहे थे।

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर गोवंश तस्करी के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और एसडीओपी श्रद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग का कंटेनर जबलपुर से नागपुर की ओर अवैध रूप से गोवंश लेकर जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम जबलपुर-नागपुर फोरलेन हाईवे पर छिंदवाड़ा रोड ब्रिज के पास तैनात हो गई। ट्रकों की मदद से रास्ता जाम कर संदिग्ध कंटेनर को रोका गया। पुलिस को देखकर चालक और उसका साथी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।

कंटेनर की तलाशी लेने पर अंदर 32 बैल बेहद अमानवीय हालत में पाए गए। सभी मवेशियों के सींग, पैर और गर्दन रस्सियों से बांधकर उन्हें बुरी तरह ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान मोहम्मद साकिर सिद्दीकी और मैशाद कुरैशी के रूप में बताई। उन्होंने स्वीकार किया कि वे पन्ना जिले के जंगल क्षेत्रों से मवेशी खरीदकर नागपुर के कत्लखानों में बेचने ले जा रहे थे।

पुलिस ने सभी 32 गोवंश को सुरक्षित बाहर निकालकर बीझावाड़ा स्थित दयोदय जीवरक्षा संस्थान की गोशाला में भिजवाया है। इसके साथ ही करीब 10 लाख रुपये कीमत का कंटेनर और लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के मवेशियों को जब्त कर लिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक सतीश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक जयवंत ठाकुर, प्रधान आरक्षक प्रशांत राठौर सहित पुलिस का पूरा दल शामिल रहा। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़