,

फर्रुखाबाद में गीता जयंती पर बनी 30 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला

- Advertisement -
Ad imageAd image
A 30-km-long human chain was formed in Farrukhabad on the occasion of Geeta Jayanti.

REPORT- SARTAJ KHAN

फर्रुखाबाद में सोमवार को गीता जयंती के अवसर पर ब्रहद्दत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में एक भव्य और प्रेरणादायी मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूलों के बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और गीता के उपदेशों तथा सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम में जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, समाज सेविका डॉ. रजनी सरीन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा बनाई गई यह मानव श्रृंखला पूरे जिले में लगभग 30 किलोमीटर तक फैली रही, जो इस आयोजन को और भी विशेष बनाती है।

जिला अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद्भगवद गीता वह ग्रंथ है जिसे संपूर्ण विश्व जानता है। गीता का अध्ययन करने से मनुष्य को जीवन की उलझनों से मुक्ति मिलती है और उसे सही दिशा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि गीता में कई ग्रंथों का सार मिलता है, जो हर व्यक्ति को मार्गदर्शन देता है।

स्टेडियम में उपस्थित कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने युद्धभूमि में अर्जुन को गीता का उपदेश देकर उनके जीवन की दुविधाओं को दूर किया और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी थी। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य नियमित रूप से गीता का पाठ करे और उसके संदेशों को समाज में फैलाए, तो उसके जीवन में सकारात्मक और बड़ा परिवर्तन देखने को मिलता है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि जिले में 30 किलोमीटर से अधिक लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सनातन धर्म की भावना से जोड़ना और गीता के उपदेशों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

गीता जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि बच्चों और नागरिकों में एक नई जागरूकता तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी लेकर आया।

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और

Chhindwara SNCU Fire : छिंदवाड़ा SNCU हादसा: बच्ची की मौत पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, परिजन को 4 लाख की सहायता

Chhindwara SNCU Fire : भोपाल/छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर