Ayodhya: अयोध्या के एडीएम सुरजीत सिंह का संदिग्ध हालत में मिला शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ayodhya

अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरी कॉलोनी में अपने सरकारी आवास पर मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस जांच कर रही है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।
गुरुवार को सुबह एडीएम के आवास पर जब उनकी नौकरानी पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था। कॉल बेल बजाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो नौकरानी ने पड़ोस में रहने वाले अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस को जानकारी दी गई।

थोड़ी देर में कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। दरवाजा खोलने पर एक कमरे में एडीएम गिरे हुए पाए गए। थोड़ी दूर पर खून भी बिखरा हुआ था। प्रारंभिक जांच के आधार पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।
पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे

एडीएम अपने आवास पर अकेले रहते थे और पिछले कई दिनों से कुछ अस्वस्थ भी चल रहे थे। इस बीच कमिश्नर गौरव दयाल और डीएम चंद्र विजय सिंह समेत अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि एडीएम मूल रूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले थे।

कानपुर नगर के गणेश नगर में उनका परिवार रहता था। परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार के सदस्य यहां के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रोन्नति पाकर बने एडीएम
एडीएम सुरजीत यहां से पहले प्रतापगढ़ में एसडीएम के पद पर तैनात थे। प्रोन्नति पाकर एडीएम बने और अयोध्या में उनकी तैनाती 25 अक्तूबर वर्ष 2023 को हुई। उनकी उम्र 58 वर्ष बताई जा रही है। इस बारे में फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
जांच करते पुलिसकर्मी
एडीएम सुरजीत सिंह अपने घर में अकेले ही रहते थे। घटना के हर पक्ष की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का लिया जायजा मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल