Bihar Assembly Election 2025: लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने थामा बीजेपी का दामन, अलीनगर सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar Politics: Folk singer Maithili Thakur joins BJP, may contest from Alinagar seat

by: vijay nandan

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रदेश की सियासत में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें पार्टी की सदस्यता बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दिलाई। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं।

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले में हुआ था। वह पारंपरिक मैथिली, भोजपुरी और हिंदी लोकगीतों की गायिका हैं। संगीत की शिक्षा उन्हें उनके पिता रमेश ठाकुर से मिली, जो खुद एक संगीत शिक्षक हैं। उनकी मां पूजा ठाकुर और दो भाई ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर भी संगीत से जुड़े हुए हैं। परिवार लंबे समय से दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहा है।

अलीनगर से मिल सकता है टिकट

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि मैथिली की लोकप्रियता और युवाओं में उनकी छवि पार्टी को फायदा पहुंचा सकती है।

बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल

मैथिली ठाकुर के बीजेपी में शामिल होने से राज्य की राजनीति में नई सरगर्मी पैदा हो गई है। विरोधी दलों के नेताओं ने इसे बीजेपी का “सांस्कृतिक कार्ड” बताया है। वहीं, समर्थक सोशल मीडिया पर इस फैसले का जोरदार स्वागत कर रहे हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैथिली ठाकुर जैसी प्रतिभाशाली और युवा कलाकार का बीजेपी में स्वागत है। उनका जुड़ना पार्टी के लिए गर्व की बात है और युवाओं को राजनीति में प्रेरित करेगा।”

अलीनगर विधानसभा सीट (दरभंगा, बिहार) का इतिहास

अलीनगर विधानसभा सीट बिहार के दरभंगा जिले में स्थित है। यह सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। 2010 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुआ। अलीनगर सीट दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और यह सामान्य श्रेणी की सीट है।

अब तक के चुनाव परिणाम

2010: इस सीट से राजद (RJD) के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जीत दर्ज की थी।
2015: एक बार फिर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जीत हासिल की और सीट पर राजद का कब्जा बरकरार रहा।
2020: इस चुनाव में मुकाबला दिलचस्प रहा। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मिश्री लाल यादव ने राजद प्रत्याशी बिनोद मिश्रा को हराकर जीत दर्ज की। इस बार जीत का अंतर करीब 3100 वोटों का था।

अलीनगर सीट पर शुरू में राजद का वर्चस्व रहा है, लेकिन 2020 में वीआईपी की जीत ने समीकरण बदल दिए। अब यह सीट हर चुनाव में कड़ी टक्कर वाली मानी जाती है। इस बार यानी 2025 के विधानसभा चुनाव में फिर से यहां मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Report: Somnath mishra Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से हीट

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी की दस्तक,

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार