,

अवैध महुआ शराब निर्माण पर सघन संयुक्त छापेमारी, 11,000 किलोग्राम किन्वित महुआ विनष्ट — 880 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Rupesh kumar Das

आसन्न बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब निर्माण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के नेतृत्व में चोरदाहा चेक पोस्ट में पदस्थापित उत्पाद कर्मियों एवं बिहार मद्य निषेध विभाग, गया की टीम द्वारा चौपारण थाना अंतर्गत बिहार राज्य से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों — लोहरा जंगल, लोहरा बस्ती, लोहरा झरना एवं लोहरा नदी किनारे संयुक्त छापेमारी की गई।

इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की कई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। मौके से लगभग 11000 किलोग्राम किन्वित जावा महुआ एवं शराब निर्माण सामग्री को नष्ट किया गया, वहीं करीब 880 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब को जब्त किया गया।

संलिप्त अभियुक्त रूपलाल यादव, रामचंद्र यादव, ज्ञानी यादव, हरकू यादव एवं अन्य की पहचान कर ली गई है। इनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

छापेमारी अभियान में अवर निरीक्षक उत्पाद सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सैयद बशीरुद्दीन, एंटोनी बागे, बिहार मद्य निषेध विभाग गया के सहायक अवर निरीक्षक अभय कुमार एवं तकनीकी टीम, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह तथा सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल रहे।

ड्रोन तकनीक की मदद से सघन जंगल में संचालित जलती भट्ठियों को चिन्हित कर मौके पर ही विनष्ट किया गया। साथ ही ड्रम कटर मशीन की सहायता से शराब भंडारण में उपयोग किए जा रहे दर्जनों ड्रमों को भी नष्ट किया गया।

जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे अवैध कृत्यों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी