,

फतेहपुर: निचली गंगा नहर में मगरमच्छ दिखाई देने पर मची दशहत, वन अमले ने किया रेस्क्यू

- Advertisement -
Ad imageAd image
Fatehpur: Panic erupts after crocodile spotted in Lower Ganga Canal, rescued by forest staff

रिपोर्ट- शिवम अवस्थी, एडिट- विजय नंदन

फतेहपुर: मंगलवार सुबह फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में निचली गंगा नहर में करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ नजर आया। इस दृश्य ने आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मचा दी। सुबह लगभग 6 बजे नहर किनारे धूप सेंकते हुए मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। भीड़ के शोर सुनते ही मगरमच्छ नहर में कूद गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम और पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे रामनगर कौहन घाट, यमुना नदी में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने रेस्क्यू टीम और वन विभाग की तत्परता और बहादुरी की जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह मगरमच्छ यमुना नदी से बहकर नहर में आया था।

डीएफओ गंगा दत्त मिश्रा ने बताया, हमने मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसे पुनः यमुना नदी में छोड़ दिया। वन विभाग हमेशा ऐसी आपात स्थितियों में तत्पर रहता है। यह घटना लोगों के लिए चेतावनी भी है कि नहर और नदियों में ऐसे जंगली जीव अचानक आ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों