सोना-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल: इस हफ्ते सोना 4%, चांदी 13% महंगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
सोना-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल: इस हफ्ते सोना 4%, चांदी 13% महंगी

BY: MOHIT JAIN

इस हफ्ते सोना-चांदी के दाम में जोरदार बढ़ोतरी देखी गई है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत हफ्तेभर में 4,571 रुपए (लगभग 4%) बढ़कर ₹1,21,525 हो गई। 3 अक्टूबर को सोने का भाव ₹1,16,954 था।

चांदी की कीमत में और भी तेज़ी रही। 3 अक्टूबर को चांदी का भाव ₹1,45,610 प्रति किलो था, जो 10 अक्टूबर तक 18,890 रुपए (12.90%) बढ़कर ₹1,64,500 हो गया।

सोने में तेजी के प्रमुख कारण

  1. फेस्टिव सीजन डिमांड: दिवाली और धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे मांग बढ़ी।
  2. जियोपॉलिटिकल टेंशन: मध्यपूर्व में उथल-पुथल और ट्रेड वॉर की चिंताओं से निवेशक सोने की ओर आकर्षित हैं।
  3. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: वैश्विक बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं।

चांदी की कीमत बढ़ने के कारण

  1. त्योहारों के कारण बढ़ी मांग।
  2. रुपए की कमजोरी से इम्पोर्ट कॉस्ट बढ़ा।
  3. इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनल उद्योग में बढ़ती मांग।
  4. ग्लोबल लेवल पर सप्लाई की कमी।

इस साल अब तक की बढ़त

  • सोना: 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 था, अब ₹1,21,525, यानी बढ़ोतरी ₹45,363।
  • चांदी: 31 दिसंबर 2024 को ₹86,017 प्रति किलो, अब ₹1,64,500, यानी बढ़ोतरी ₹78,483।

भविष्य का अनुमान

  • गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है, जो रुपए में लगभग ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम होगा।
  • ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा का अनुमान: सोना ₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
  • अजय केडिया (केडिया एडवाइजरी) के अनुसार, सोना इस साल लगभग 60% बढ़ चुका है, इसलिए शॉर्ट टर्म में तेजी सीमित रह सकती है, लॉन्ग टर्म निवेश के लिए फायदे का विकल्प है।

सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: BIS हॉलमार्क वाला सोना ही लें। नए नियम के अनुसार हॉलमार्क में 6 अंकों का यूनिक कोड (HUID) होगा।
  2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और कीमत विभिन्न स्रोतों से जांचें। 24 कैरेट सबसे शुद्ध, ज्वेलरी के लिए 22 या 18 कैरेट इस्तेमाल होता है।

भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

CDS: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को

EPF Pension: पूरे सेवाकाल की औसत वेतन से पेंशन तय करने का विरोध, मंत्रालय कर्मचारी संघ ने उठाई आवाज

EPF Pension: ईपीएफ पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों की पेंशन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में दो सिस्टम

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 9 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और