उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब मदरसों में पढ़ाया जाएगा संस्कृत और अरबी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Uttarakhand News

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून काजमी ने बताया कि मदरसा बोर्ड की संस्कृत शिक्षा विभाग के साथ चर्चा हो गई है। जल्द ही एक एमओयू यानी समझौता ज्ञापन करने के बाद उत्तराखंड के सभी रजिस्टर्ड मदरसों में संस्कृत शिक्षा का भी अध्ययन करवाया जाएगा। वहीं, इसके अलावा पारंपरिक भाषा के रूप में अरबी शिक्षा का भी ज्ञान उत्तराखंड के मदरसा बोर्ड में पंजीकृत मदरसों में दिया जाएगा।

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून काजमी ने बताया कि संस्कृत और अरबी दोनों प्राचीन भाषाएं हैं। इन दोनों के कल्चर में काफी हद तक एक दूसरे से समानता है। उन्होंने ये भी कहा कि आज यदि मौलवी को ठीक से संस्कृत पढ़ा दी जाए और पंडित को ठीक से अरबी पढ़ा दी जाए तो दोनों समुदाय के बीच में कई सारे मसले अपने आप ही ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश के सभी समुदायों को श्सबका साथ सबका विकासश् के संकल्प को लेकर एक साथ लाने का काम किया जा रहा है। निश्चित तौर से इससे सामाजिक सौहार्द में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी।

नई पीढ़ी को दिया जाएगा उर्दू, संस्कृत और अरबी भाषा का ज्ञानरू उन्होंने बताया कि मदरसों में संस्कृत पढ़ाने के संबंध में उनकी ओर से संस्कृत विभाग के सचिव दीपक कुमार से मुलाकात की गई है। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है कि संस्कृत विभाग के साथ एक अनुबंध किया जाएगा। जिसके अनुसार आने वाली नई पीढ़ी को उर्दू के साथ संस्कृति और अरबी जैसी प्राचीन भाषाओं का भी ज्ञान दिया। मुफ्ती शमून काजमी ने बताया कि इसकी वजह से आने वाले समय में ये नौजवान बच्चे दूसरे धर्म के लोगों से ज्यादा कनेक्ट हो पाएंगे। उन्होंने योग का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह से योग किसी धर्म विशेष का नहीं है। योग सभी धर्म को जोड़ता है। इस तरह से भाषाएं भी सभी धर्म के जोड़ने का काम कर सकती है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 22 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

MPPSC Exam Rules 2026 के लिए सरकार ने मांगे सुझाव, 5 जून तक भेज सकेंगे आपत्तियां और राय

MPPSC Exam Rules : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया नया परीक्षा प्रारूप

Uttarkashi के जंगलों में भीषण आग, आश्रम और ग्रामीणों की गोशालाओं पर मंडराया खतरा

report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में जंगलों में

Bhilai में युवक की संदिग्ध मौत, मारपीट के बाद घर में मिला शव

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के पुरैना स्टोर पारा इलाके में

Katihar: सालमारी पुलिस ने ट्रैक्टर और मक्का लूटकांड का किया भंडाफोड़, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar (बिहार)। बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत सालमारी थाना

Raipur: रेलवे ट्रैक के पास मिली संदिग्ध लाश, इलाके में सनसनी

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेलवे ट्रैक के पास एक संदिग्ध

Chamoli में जंगल की आग बुझाते समय फायर वॉचर की मौत, मुआवजे की मांग

Report by: Neeraj Kandari Chamoli: उत्तराखंड के चमोली जिले में जंगल की

Kurukshetra: विदेश भेजने के नाम पर 4.70 लाख की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार

Report by: GURDEEP SINGH GUJRAL Kurukshetra: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विदेश भेजने