,

कोरिया में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

https://swadeshlive.com/cg-top-10-august-05/

छत्तीसगढ़ के कोरिया ज़िले में इस समय मौसम पूरी तरह बारिश के रंग में रंगा हुआ है। बुधवार दोपहर 12 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली, और देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। तेज़ गर्जना और बिजली की चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरे जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

तेज़ बारिश के कारण कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून 2025 से अब तक कोरिया जिले में औसतन 1244.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों का औसत सिर्फ 935.4 मिलीमीटर रहा है। यानी इस साल की बारिश सामान्य से लगभग 133 प्रतिशत अधिक है। यह आंकड़ा बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि “कुँवार महीने” में इस तरह की लगातार बारिश एक असामान्य स्थिति है।

खेती-किसानी पर भी असर:
लगातार बारिश से धान की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इस समय खेतों में बालियां निकल चुकी हैं और पानी भरने से फसल गलने का खतरा बढ़ गया है। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था करें ताकि फसल बचाई जा सके।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…