कोरिया में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराने पर दो युवकों की मौके पर मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tragic road accident in Korea: Two youths died on the spot after colliding with a truck

कोरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा चरचा थाना क्षेत्र के विशुनपुर ग्राम के पास देर रात लगभग 12:30 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान वीरेंद्र (निवासी ग्राम विशुनपुर) और नरेश (निवासी ग्राम बसदेई) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजा गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी