,

दो उपनिरीक्षकों पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप – ₹71,500 लेकर भी नहीं किया कार्य, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Two sub-inspectors face serious bribery charges – receiving ₹71,500 but failing to complete their duties; victim appeals to SP

देवरिया: जनपद के थाना बनकटा में तैनात रहे दो उपनिरीक्षकों पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगा है। ग्राम पकड़ी नरहिया निवासी नागेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक देवरिया को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि वर्तमान प्रभारी नवीन चौधरी और रामपुर बुजुर्ग चौकी के उपनिरीक्षक शेषनाथ कनौजिया ने जमीन संबंधी मामले में कार्रवाई करने के नाम पर उससे ₹71,500 की रिश्वत ली, लेकिन कार्यवाही नहीं की और न ही रकम वापस की।


शिकायतकर्ता नागेंद्र के अनुसार –
21 जून 2025 को थाना प्रभारी के कहने पर ₹21,500 उनके घर के अमन चौधरी के खाते में डलवाए।
17 जून 2025 को उपनिरीक्षक शेषनाथ कनौजिया ने अपने व्यक्तिगत खाते में ₹50,000 ट्रांसफर कराए।
नागेंद्र का कहना है कि उसने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र के साथ बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं।


पीड़ित का आरोप है कि पैसा लेने के बाद भी दोनों उपनिरीक्षकों ने उसका कार्य नहीं किया और जब उसने राशि वापस मांगी, तो उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने और चौकीदारी की नौकरी से हटाने की धमकी दी गई।
खास बात यह है कि दोनों उपनिरीक्षकों का जनपद से अंडर ट्रांसफर होने के बावजूद भी आज तक रवानगी नहीं हुई है। उल्टा अब भी थाने और चौकी का कमान उन्हीं के हाथ में है। पीड़ित को आशंका है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो उसका पैसा वापस नहीं मिलेगा और उल्टा उसे परेशान किया जाएगा।
मामला प्रकाश में आते ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, लेकिन अब तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में