दुर्ग में ऑनलाइन कंपनी के नाम पर ठगी और शोषण का खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Fraud and exploitation in the name of online company exposed in Durg

REPORT- VISHNU GAUTAM, BY- ISA AHMAD

दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऑनलाइन कंपनी के नाम पर युवतियों से ठगी और शोषण किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरसी स्थित कदम प्लाजा की है, जहां ‘गुडवे इंडियन फैशन’ नामक कंपनी संचालित की जा रही थी। जांच के बाद पुलिस ने कंपनी के तीन मैनेजरों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

मामले में तब हलचल मच गई जब बजरंग दल ने कंपनी की गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए हस्तक्षेप किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच को तेज किया।

युवतियों को रोजगार के नाम पर फंसाया

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह कंपनी बीते कई वर्षों से कॉस्मेटिक और कपड़ों के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री कर रही थी। लेकिन इसके नाम पर वनांचल क्षेत्रों की युवतियों को झूठे रोजगार का लालच देकर फंसाया जाता था।

कंपनी युवतियों से काम शुरू करने से पहले ₹3000 ट्रेनिंग शुल्क लेती थी, इसके बाद ₹40,000 से ₹50,000 तक की राशि जमा कराई जाती थी। उन्हें सोशल मीडिया कॉलिंग, ऑनलाइन प्रचार और नए ग्राहकों से ₹28,000 और ₹46,000 की स्कीमों के तहत रकम वसूलने का दबाव डाला जाता था।

युवतियों को रखा जाता था बंधक जैसी स्थिति में

कई पीड़ित युवतियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें बंधक जैसी स्थिति में रखा जाता था। बाहर जाने या बाजार जाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती थी और भोजन तक सही से नहीं दिया जाता था। पांच महीने से काम कर रहीं युवतियों ने बताया कि उन्हें अब तक कोई वेतन नहीं मिला।

कंपनी में करीब 150 से अधिक लोग कार्यरत थे, जिनमें कई महिलाएं शामिल थीं।

पुलिस की कार्रवाई

सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि शिकायत मिलते ही जांच शुरू की गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, अब तक 10 से अधिक लोगों के नाम सामने आए हैं, और आगे 15 से 20 और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान