,

उज्जैन में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर उमड़ा उत्साह, महाकालेश्वर और सिद्धिविनायक मंदिरों में हुआ विशेष पूजन

BY: Yoganand Shrivastava

उज्जैन: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर उज्जैन में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों महाकालेश्वर मंदिर और सिद्धिविनायक मंदिर में विशेष पूजा और प्रार्थना का आयोजन किया गया।

मंदिरों में भक्तों ने खिलाड़ियों की तस्वीरें और झंडे रखकर मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश से भारतीय टीम की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। अघोरी साधु भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने विशेष रूप से भगवान गणेश से प्रार्थना की।

पूजन और मंत्रोच्चारण के दौरान शहर में हल्का-सा विरोध भी देखने को मिला, जिसमें पुलवामा हमले के प्रति चिंता व्यक्त की गई। वहीं, हर चौके और छक्के को भारतीय जनता ने पुलवामा हमले के जवाब के रूप में देखने की भावना व्यक्त की।

सूरत से आई गोरी किन्नर भी भगवान गणेश से भारत की जीत के लिए आशीर्वाद मांगते नजर आईं। लोगों के चेहरे पर उत्साह के साथ-साथ पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से की झलक भी दिखाई दी।

इस तरह उज्जैन में मैच को एक धार्मिक और भावनात्मक उत्सव के रूप में मनाया गया, जहां क्रिकेट के साथ देशभक्ति की भावना भी जुड़ी हुई नजर आई।

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…