Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में BJP को लगा तगड़ा झटका, पूर्व सांसद अशोक तंवर की कांग्रेस में हुई घर वापसी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana Assembly Election 2024

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को तगड़ा झटका लगा है। बीजेपी नेता और पूर्व सांसद अशोक तंवर की कांग्रेस में घर वापसी हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। महेंद्रगढ़ में एक चुनावी जनसभा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में अशोक तंवर ने दोबारा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

कांग्रेस ने दी ये जानकारी
इस बात की जानकारी देते हुए कांग्रेस ने सोशल मीडिया में लिखा- “कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए। दलितों के हक़ की लड़ाई को आपके आने से और मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।” वहीं, अशोक तंवर ने लिखा- पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी की उपस्थिति में महेंद्रगढ़ रैली में कांग्रेस परिवार में शामिल हुए।

पांच साल पहले छोड़ी थी कांग्रेस
अशोक तंवर की गिनती एक समय राहुल गांधी के करीबियों में होती थी। साल 2014 में वो कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने थे। इतना ही नही अशोक ष्ट्रीय सचिव व यूथ कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं। 2019 विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वो साल 2009 से 2014 तक सिरसा से सांसद भी रहें। अशोक तंवर ने साल 2022 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप का दामन थामा था। इससे पहले वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी में थे।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को