,

इजरायल पर ईरान ने दागी 400 मिसाइलें, अब दो गुटों में बटा विश्व, जानिए भारत किस ओर…

Israel-Iran War Update

बीती रात इजरायल पर ईरान ने मिसाइल अटैक कर दिया। एक के बाद एक करीब 400 मिसाइल दागी गई। चारों ओर सायरन की आवाज सुनाई देने के साथ आसमान में मिसाइल टूटते तारे जैसी प्रतीत हो रहीं थीं। अब ईरान के इस हमले के बाद इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें उन्होंने ईरान ने आज रात एक बड़ी गलती की और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। दुनिया भर के देश अलग – अलग गुट में बट गए हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देशों ने इस हमले की निंदा की है। वहीं, भारत की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वहीं, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को युद्ध पसंद नहीं है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि “वैध अधिकारों के आधार पर और ईरान शांति और सुरक्षा के उद्देश्य से नेतन्याहू शासन की आक्रामकता का निर्णायक जवाब दिया गया है। यह कार्रवाई ईरान के हितों और नागरिकों की रक्षा के लिए थी। उन्होंने कहा कि हम किसी भी खतरे के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। यह हमारी शक्ति का केवल एक हिस्सा है, ईरान के साथ संघर्ष में न पड़ें।”

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, “आज, मेरे निर्देश पर संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने सक्रिय रूप से इज़राइल की रक्षा का समर्थन किया, और हम अभी भी प्रभाव का आकलन कर रहे हैं… ऐसा प्रतीत होता है कि हमला पराजित और अप्रभावी हो गया है। यह इजरायली सैन्य क्षमता और अमेरिकी सेना का प्रमाण है। यह इस हमले की आशंका और बचाव के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल के बीच गहन योजना का भी प्रमाण है।”

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने ट्वीट कर लिखा, “ऑस्ट्रेलिया इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमले की निंदा करता है। शत्रुता ने नागरिकों को जोखिम में डाल दिया। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और इज़राइल में आस्ट्रेलियाई लोगों को स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

इज़राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने ट्वीट किया, “मैंने आज शाम वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ कमांड और कंट्रोल सेंटर में बिताया, और इज़राइल पर ईरानी मिसाइल हमले के खिलाफ आईडीएफ की सफल रक्षा को करीब से देखा। ईरान ने एक साधारण सबक नहीं सीखा है – जो लोग इज़राइल राज्य पर हमला करते हैं, उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ती है।”

IND VS PAK: महामुकाबले में क्या होगा खास जानें…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…