,

IND vs BAN: रोमांचक अंदाज में भारत ने बांग्लादेश को किया क्लीन स्वीप, आखिरी मैच को 7 विकेट से जीता

IND vs BAN

IND vs BAN 2nd Test: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। पहला मैच आसानी से जीतने के बाद दूसरे मैच को बेहद रोमांचक ढंग से मैच जीता और 2-0 से इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम कर लिया। कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मैच के पहले दिन आधी पारी में ही मैच रोकना पड़ा। उसके मैच दूसरे और तीसरे दिन मैच नहीं हो सका, लेकिन चौथे दिन खेल इतना रोमांचित होगा इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल था। 5वें दिन शुरू हुए मैच में बांग्‍लादेश ने भारत को 95 रनों का टार्गेट दिया जिसे भारत ने आसानी से 3 विकेट खोकर ही पूरा कर लिया।

भारत ने बनाए ये रिकॉर्ड्स
टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 150 और 200 और 250 रन बनाने का रिकॉर्ड भी इंडिया ने अपने नाम कर लिया है।

  • टेस्ट में एक पारी में सबसे ज़्यादा रन रेट (200+ रन)
  • 8.22 रन रेट, भारत बनाम बांग्लादेश कानपुर 2024 (34.4 ओवर में 285/9)
  • 7.53 रन रेट, ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान सिडनी 2017 (32 ओवर में 241/2)
  • 7.36 रन रेट, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान रावलपिंडी 2022 (35.5 ओवर में 264/7)
  • 6.80 रन रेट, दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे केप टाउन 2005 (50 ओवर में 340/3)
  • विराट ने बनाए सबसे तेज 27000 रन

भारत ने टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोडा

भारत ने टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में किसी टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच में पहली पारी के दौरान भारत ने 2024 में अपना 90वां टेस्ट छक्का लगाया। भारत ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा जिसने 2022 में टेस्ट क्रिकेट में 89 छक्के लगाए थे।

ऐसा रहा मैच का हाल

भारत ने चौथे दिन बांग्लादेश की पहली पारी को 233 रन पर समेटा। इसके बाद भारतीय टीम ने टी-20 अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 34.4 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन बनाए और कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित कर दी। यशस्वी जायसवाल (72 रन, 51 गेंद) और केएल राहुल (68 रन, 43 गेंद) ने महत्वपूर्ण फिफ्टी लगाई, जबकि शुभमन गिल (39 रन), विराट कोहली (47 रन), और रोहित शर्मा (23 रन) ने भी तेजतर्रार पारियां खेलीं। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 4 विकेट और मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट लिए। हसन महमूद को भी 1 विकेट मिला। दूसरी पारी में भी जायसवाल ने 51 रन की पारी खेली।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…