आबकारी घोटाला मामला: पूर्व आयुक्त निरंजन दास समेत 3 आरोपी कोर्ट में पेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Excise scam case: Former commissioner Niranjan Das and three other accused appear in court

छत्तीसगढ़ के चर्चित आबकारी घोटाला मामले में आज एक बड़ी कार्यवाही हुई। पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, नितेश पुरोहित और यश पुरोहित को ACB/EOW की विशेष कोर्ट में पेश किया गया।

EOW ने किया कोर्ट में पेश

EOW ने तीनों आरोपियों को उनकी पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया। इस दौरान यश पुरोहित और निरंजन दास की रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए EOW की ओर से आवेदन भी लगाया गया।

नितेश पुरोहित को जेल भेजने की तैयारी

मामले में आरोपी नितेश पुरोहित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जाएगा। वहीं अन्य आरोपियों के संबंध में कोर्ट द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

करोड़ों का घोटाला

गौरतलब है कि आबकारी विभाग से जुड़े इस बड़े घोटाले में करोड़ों रुपए की हेराफेरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ACB/EOW की जांच में कई बड़े अफसरों और कारोबारी नाम सामने आए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी

Sasaram: सरकारी स्कूल में मिला गोमांस, ग्रामीणों का भारी हंगामा; SDM और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

Report: Avinash Shrivastva Sasaram रोहतास के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय