कोलकाता में भारी बारिश से तबाही: 6 की मौत, ट्रैफिक-जाम और जलभराव से शहर बेहाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
कोलकाता में भारी बारिश से तबाही: 6 की मौत, ट्रैफिक-जाम और जलभराव से शहर बेहाल

BY: MOHIT JAIN

कोलकाता में भारी बारिश ने सोमवार को जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और रेल-मेट्रो सेवाओं में बाधा हुई है। इसी दौरान अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

पीयरलेस हॉस्पिटल में अचानक पानी भराव

मुकुंदपुरा क्षेत्र के पीयरलेस हॉस्पिटल में देर रात भारी बारिश के बाद अचानक पानी भर गया। हॉस्पिटल का वीडियो सामने आया है, जिसमें दो कर्मचारी गेट खोलते ही अंदर पानी का सैलाब फैल गया।

  • सड़कों पर कई जगह बसें खराब हुईं।
  • टैक्सी और ऐप-बेस्ड कैब सेवाएं लगभग ठप हैं।
  • कुछ कैब सेवाएं चल रही हैं, लेकिन बहुत अधिक किराया वसूल रहा है।
  • सार्वजनिक परिवहन की कमी और ट्रैफिक जाम से ऑफिस जाने वाले सबसे ज्यादा प्रभावित।

मेयर फिरहाद हकीम की अपील

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने लोगों से अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की। मेयर ने कहा:

“मैंने इससे पहले कभी इतनी मूसलाधार बारिश नहीं देखी। केवल 5-6 घंटों में 300 मिमी से अधिक बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण समुद्र भी उफान पर है। नदियां भर चुकी हैं।”

  • नदियों से जुड़ी नहरें भी पानी से लबालब।
  • नगर निगम ने लॉक गेट खोलकर पानी निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी वापस लौट रहा है।
  • बिजली का करंट आने से लोगों की मौत की खबरें भी मिली हैं।
  • पोर्टेबल पंप लगाकर पानी निकालने का काम जारी।

बारिश का रिकॉर्ड और प्रभावित इलाके

  • गरिया कामदहारी: 332 मिमी
  • जोधपुर पार्क: 285 मिमी
  • कालीघाट: 280 मिमी
  • तोपसिया: 275 मिमी
  • बल्लीगंज: 264 मिमी
  • थंटानिया (उत्तरी कोलकाता): 195 मिमी

नगर निगम ने बताया कि दक्षिणी और पूर्वी कोलकाता में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। शहर में और ज्यादा बारिश की संभावना बनी हुई है।

ट्रैफिक और सार्वजनिक परिवहन पर असर

  • ईएम बाईपास (साइंस सिटी से पार्क सर्कस): पूरी तरह जलमग्न, यातायात धीमा।
  • सियालदह रेलवे स्टेशन: ट्रैक पर पानी भरने से कई ट्रेनों में देरी।
  • ट्रेनों के समय पुनर्निर्धारित:
    • कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस: 11:45 → 14:00
    • कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस: 12:10 → 14:30
    • कोलकाता-बालुरघाट एक्सप्रेस: 12:05 → 15:15
  • मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित।

स्कूल और अन्य सेवाओं पर असर

  • कई स्कूलों ने बुधवार को छुट्टी घोषित की।
  • सार्वजनिक सेवाओं की कमी और यातायात जाम से नागरिकों को परेशानी।

कोलकाता की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है।

Suspicious Death Case : खैरागढ़ में लापता युवक की संदिग्ध मौत, 24 घंटे में मिला शव

Suspicious Death Case : सर्च ऑपरेशन के दौरान सुनसान इलाके में मिला

Protest Against Minister: कांकेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिला एवं बाल विकास मंत्री का पुतला दहन

Protest Against Minister: कांकेर में बीजापुर के आदिवासी छात्रावास में हाल ही

Karnataka: हिप्पोपोटामस के हमले में 27 वर्षीय महिला वेटरनरी ऑफिसर की मौत; तापमान जांचने के दौरान हुआ हादसा

Karnataka : कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले स्थित त्यावारेकोप्पा लायन एंड टाइगर सफारी

Knife Attack Case: बालोद में पुरानी रंजिश पर चाकूबाजी, युवक पर प्राणघात हमला

Knife Attack Case: बालोद जिले में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश

Jalaun: बाइक सवार युवक पर हमला, आरोपी फरार

Report by: Monu Jalaun: उत्तरप्रदेश के जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के

Raipur: अमानाका ओवर ब्रिज पर चलती कार में लगी भीषण आग

Raipur: छत्तसीगढ़ के रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक खौफनाक

Water Supply Crisis: नई पाइप लाइन बनी मुसीबत, वार्ड 5 में गहराया पेयजल संकट

Water Supply Crisis: कोरिया जिले के नगर पंचायत पटना के वार्ड नंबर