सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिवस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sitapur MLA Ramkumar Toppo celebrated Prime Minister Modi's 75th birthday.

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता

सरगुजा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर पूरे देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जन्मदिवस समारोह मनाया।

अस्पताल परिसर में केक काटकर मनाया जन्मदिन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के देशवासियों के लिए दिए गए संदेश को सुनने से हुई। इसके बाद अस्पताल परिसर में केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। विधायक टोप्पो ने इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।

मरीजों से भेंट और अस्पताल सेवाओं की समीक्षा

विधायक रामकुमार टोप्पो ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में उपलब्ध उपचार सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर सेवा देने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

रक्तदान शिविर का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विधायक टोप्पो ने शिविर का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार