,

सोना-चांदी के दाम में गिरावट: जानें क्या है आज का भाव

सोना-चांदी के दाम में गिरावट: जानें क्या है आज का भाव

BY: MOHIT JAIN

सोना और चांदी के दामों में आज 17 सितंबर को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹898 सस्ता होकर ₹1,09,971 पर आ गया है। एक दिन पहले यानी 16 सितंबर को इसका भाव ₹1,10,869 था, जो अब तक का ऑल-टाइम हाई भी है।

वहीं, चांदी भी ₹2,587 गिरकर ₹1,26,713 प्रति किलो पर पहुंच गई है। सोमवार को चांदी का भाव ₹1,29,300 प्रति किलो था, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर रहा।

इस साल सोना-चांदी कितनी महंगी हुई?

  • साल 2025 की शुरुआत से अब तक सोना ₹33,809 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जबकि अब यह बढ़कर ₹1,09,971 पर पहुंच चुकी है।
  • चांदी की कीमत में भी इस साल बड़ी तेजी आई है। 31 दिसंबर 2024 को चांदी का भाव ₹86,017 प्रति किलो था, जो अब बढ़कर ₹1,26,713 हो गया है। यानी चांदी में ₹40,696 प्रति किलो का उछाल आया है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
    • हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही लें।
    • अब सोने पर 6 अंकों का HUID कोड (Hallmark Unique Identification Number) दिया जाता है, जिससे उसकी शुद्धता की पहचान की जा सकती है।
    • उदाहरण: AZ4524 जैसा कोड।
  2. कीमत और वजन क्रॉस चेक करें
    • सोना खरीदने से पहले उसकी कैरेट वाइज कीमत (24, 22, 18 कैरेट) अलग-अलग स्रोतों से जरूर चेक करें।
    • 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन उसकी ज्वेलरी नहीं बनती क्योंकि यह मुलायम होता है।
    • ज्यादातर गहने 22 कैरेट सोने से बनाए जाते हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…