Raebareli: आश्रम धूता में 150 गोवंशों की मौत से मचा तहलका, सामने आई हैरान करने वाली वजह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

रायबरेली के गदागंज के जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के अस्थायी गोवंश आश्रम धूता में 150 गोवंशों की मौत के मामले में बीडीओ के अलावा पशु चिकित्साधिकारी जगतपुर और ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों पर रविवार को गदागंज थाने में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। इसके बाद भी स्थिति सुधर नहीं रही है। लापरवाही का हाल यह है कि मवेशियों को न चारा मिल रहा है और न ही सुविधा।

क्या है पूरा मामला?
जगतपुर ब्लॉक एवं गदागंज थाना क्षेत्र के धूता ग्राम पंचायत के नरायन भीट निवासी उमानाथ सिंह ने कोर्ट में आवदेन पत्र देकर बताया कि अस्थायी गोवंश आश्रम धूता में 1100 गोवंश संरक्षित हैं। 24 जनवरी की रात संरक्षित में से 150 गोवंश की मौत हो चुकी थी जबकि कुछ मरणासन्न अवस्था में थे। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान व संचालन समिति ने किसी को नहीं दी, बल्कि मृत गोवंशों को जंगल में ले जाकर उनका चमड़ा व गोमांश कुछ लोगों की ओर से निकाला जा रहा था। विरोध करने पर ग्राम प्रधान ने गालीगलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी थी।

गोशाला में फैली मिली अवस्था
कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान धूता, बीडीओ जगतपुर, पशु चिकित्साधिकारी जगतपुर, ग्राम विकास अधिकारी धूता और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोमवार को जब गोशाला की पड़ताल की गई तो वहां अव्यवस्था का साया मिला। ग्रामीणों का कहना है कि यहां के हालात बहुत खराब हैं। मवेशी भूख प्यास से मौत के मुंह में जा रहे हैं। कोई देखने वाला नहीं है।

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'

Kathmandu के पास त्रिशूली नदी में देर रात बस हादसा, 18 लोगों की मौत

Kathmandu: नेपाल के काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर दूर एक दर्दनाक सड़क

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: भोपाल के स्नूकर क्लब

Horoscope: 23-02-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन.. Horoscooe: मेष राशि

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस