,

कोरिया नीर का हाल बेहाल, ग्रामीण शुद्ध जल के लिए तरसते

- Advertisement -
Ad imageAd image
The condition of Korea water is pathetic, villagers yearn for pure water

रिपोर्ट : चन्द्रकान्त पारगीर

कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद से सटे ग्राम पंचायत बुढ़ार में शुद्ध पेयजल के लिए 2017 में स्थापित कोरिया नीर योजना अब बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था, जो शुरुआती दिनों में ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हुई थी। लेकिन आज यह योजना पूरी तरह बेकार हो चुकी है।

नल टूटे, पानी की बूंद तक नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि नल टूट जाने के कारण कोरिया नीर से पानी बिल्कुल भी नहीं निकल रहा। कई महीनों से ग्रामीण शुद्ध पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। मजबूरन उन्हें दूर-दराज से पानी लाकर उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे उनके जीवनयापन में काफी कठिनाई उत्पन्न हो गई है।

सफाई व्यवस्था भी लापरवाह

योजना की बदहाली सिर्फ जल आपूर्ति तक ही सीमित नहीं है। कोरिया नीर परिसर के सामने सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। कचरे का बड़ा अंबार जमा हो चुका है, जिससे ग्रामीणों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने कई बार सरकार और संबंधित विभाग से उचित कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो उन्हें पेयजल संकट के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब जागता है और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा फिर से कब उपलब्ध हो पाती है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को