Karnataka: मांड्या जिले में गणपति जुलूस पर पथराव, विसर्जन के लिए ले जाते समय हुई ये घटना, इलाके में तनाव का माहौल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कर्नाटक के मांड्या जिले के नागमंगला कस्बे में बुधवार (11 सितंबर, 2024) को गणपति जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। यह घटना कथित तौर पर तब हुई जब बदरीकोप्पलु के भक्त गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य सड़क से गुजरते समय मस्जिद के पास से जुलूस पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. कुमार ने क्या बताया?

इस मामले पर मांड्या जिले के डिप्टी कमिश्नर डॉ. कुमार ने कहा, “घटना शाम को गणेश जुलूस के दौरान हुई। जब जुलूस मस्जिद के पास पहुंचा तो कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। यह बात हमारे संज्ञान में आई है। बाद में विरोध प्रदर्शन भी हुआ। आईजी, एसपी और मैंने घटनास्थल का दौरा किया है। हम स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं। 2-3 दुकानों में आग लगा दी गई। एहतियात के तौर पर 14 सितंबर तक धारा 144 सीआरपीसी लागू रहेगी। हम इसकी जांच कर रहे हैं। आग की वजह से बिजली गुल हो गई है। मैंने जीईएससीओएम (गुलबर्गा इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड) से बात की है।”

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का कांग्रेस पर हमला

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने नागमंगला शहर में हुई हिंसा की निंदा की है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सिद्धारमैया सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “मैं मांड्या जिले के नागमंगला में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुई घटना की कड़ी निंदा करता हूं। यह शहर में शांति और व्यवस्था की विफलता है कि एक समुदाय के उपद्रवियों ने शांतिपूर्वक चल रहे भक्तों को निशाना बनाकर जानबूझकर हिंसा की। भगवान गणपति के जुलूस में, जनता और पुलिसकर्मियों पर पत्थर और चप्पलें फेंकी गई, पेट्रोल बम विस्फोट और तलवारें लहराई गईं।”

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित