,

गरियाबंद में खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुकानों पर छापा

गरियाबंद में खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुकानों पर छापा

रिपोर्टर: लोकेश्वर सिन्हा,गरियाबंद

गरियाबंद में खाद की सरकारी किल्लत का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी करने वाले कारोबारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कृषि विभाग की टीम ने अमलीपदर तहसील क्षेत्र के कई दुकानों पर दबिश देकर जमकर कार्रवाई की।

राजेंद्र ट्रेडर्स से 900 रुपये में बिकता मिला यूरिया

धूरवा गुड़ी में संचालित राजेंद्र ट्रेडर्स पर टीम ने छापा मारकर 266 रुपये कीमत वाले यूरिया को 900 रुपये में बिकते हुए पकड़ा। मौके पर से 525 बोरी यूरिया जब्त कर दुकान को 7 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया।

तीन फर्मों को थमाया गया नोटिस

कार्रवाई यहीं तक सीमित नहीं रही। उर्वरक अधिनियम का उल्लंघन करने वाले कुल तीन फर्मों को नोटिस थमाया गया है। कृषि उपसंचालक ने साफ किया कि अगर तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो इनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

सरकारी सप्लाई की कमी से बढ़ी समस्या

असल समस्या खाद की सरकारी सप्लाई की है, जो वर्तमान में मांग की तुलना में लगभग 50% कम है। कमी की वजह से कारोबारी उड़ीसा से ऊंची कीमत में खाद लाकर किसानों को महंगे दाम पर उपलब्ध करा रहे हैं। लागत और मुनाफा जोड़कर दाम चार गुना तक बढ़ गए हैं।

किसानों का मानना है कि जब तक पर्याप्त सरकारी सप्लाई नहीं होगी, तब तक इस तरह की कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाना मुश्किल है।


किसानों की राय

कन्हैई मांझी, किसान (सिनापाली):
“सरकारी सप्लाई समय पर और पर्याप्त मात्रा में हो, तभी हमें राहत मिलेगी। वरना हमें महंगे दाम पर ही खाद लेना पड़ेगा।”

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…