कौन हैं इल्हान उमर? जिससे राहुल गांधी की मुलाकात पर अमित शाह ने बोला हमला, जानिए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं। इस दौरान वह अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों से बातचीत और मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिस पर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। वायरल तस्वीरों में राहुल गांधी के साथ भारत विरोधी मानी जाने वाली इल्हान उमर भी नजर आ रही हैं। जिस पर अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने जोरदार हमला बोला है।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना

शाह ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, देशविरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है। चाहे जम्मू-कश्मीर में JKNC के देशविरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो, या फिर विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करनी हो, राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है।

भाषा से भाषा, क्षेत्र से क्षेत्र और धर्म से धर्म में भेदभाव लाने की बात करना राहुल गांधी की विभाजनकारी सोच को दर्शाता है।

राहुल गांधी ने देश से आरक्षण को समाप्त करने की बात कह कर कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा एक बार फिर से देश के सामने लाने का काम किया है। मन में पड़े विचार और सोच किसी न किसी माध्यम से बाहर आ ही जाते हैं।
मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता और देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।

कौन हैं इल्हान उमर?

इल्हान उमर अमेरिकी सांसद हैं। जिन्होंने अपना पहला चुनाव साल 2019 में जीता था। उमर अमेरिकी कांग्रेस की डेमोक्रेट सदस्य हैं। इल्हान पहली अफ्रीकी शरणार्थी हैं जो चुनाव जीतकर अमेरिकी संसद पहुंचीं हैं। इसके साथ ही उनके नाम, संसदीय सीट पर चुनाव जीतने वालीं पहली अश्वेत महिला का खिताब भी है। इसके अलावा उमर का नाम अमेरिकी संसद पहुंचने वाली पहली दो मुस्लिम-अमेरिकी महिलाओं में भी शामिल है। इल्हान उमर को इजरायल का कट्टर विरोधी माना जाता है जिसकी वजह से ये अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं।

सबसे पहले इल्हान तब चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने साल 2022 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) का दौरा किया था। इस दौरे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था। अमेरिका की सालाना रिपोर्ट में पता चला था कि पाकिस्तान ने इल्हान के इस दौरे को लेकर फंड किया था। पाक सरकार ने 18 से 24 अप्रैल के इल्हान उमर के दौरे को फंड किया था। जिसमें रहने से लेकर खाने तक का खर्चा शामिल था।

कांग्रेस का क्या होगा रूख?

इल्हान, इजरायल विरोधी के अलावा भारत विरोधी भी मानी जाती हैं। उन्होंने पीएम मोदी के अमेरिकी संसद में दिए गए भाषण का विरोध किया था। इसके अलावा इल्हान उमर को भारत के खिलाफ कई बार विदेशी मंचों से आलोचना करते हुए देखा गया है। वे भारत को अल्पसंख्यक विरोधी बताती हैं। इल्हान उमर की ओर से यहां तक कहा जाता है कि भारत में मुस्लिम होना अपराध जैसा है। अब राहुल के उनके मुलाकात के बाद विवाद बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस मामले पर क्या कहती है।

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को

KhairagarhNews : उप जेल सलोनी से ‘फरारी’ की खबर पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया भ्रामक जांच शुरू

संवाददाता: खिलेश वर्मा KhairagarhNews : खैरागढ़ जिले के सलोनी स्थित उप जेल

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Pilibhit: पूर्व सिपाही के प्रॉपर्टी ऑफिस में संदिग्ध मौत, छत से लटका मिला नौकर का शव

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । शहर के आईटीआई (ITI) क्षेत्र में शुक्रवार

Barabanki : सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार: दो दिनों से थे ‘लापता’, बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की

Barabanki । समाजवादी पार्टी के तेज-तर्रार टीवी पैनलिस्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज

HIV Care : एड्स अब जानलेवा नहीं, शुगर-बीपी जैसी सामान्य बीमारी: डॉ. अमन शर्मा

HIV Care : PGI चंडीगढ़ की बड़ी कामयाबी, HIV पॉजिटिव माता-पिता से

Pilibhit: ओढ़ाझार में बिना नोटिस गरजा बुलडोजर, महिलाओं के विरोध के बीच घर ढहाने पर हंगामा

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । जिले के बिलसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओढ़ाझार

Muzaffarnagar: शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार