लखीमपुर में तेंदुए का हमला: ग्रामीणों ने 15 मिनट तक दबोचकर रखा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

लखीमपुर खीरी (31 अगस्त): धौरहरा वन रेंज के बसंतापुर गांव में शनिवार दोपहर एक तेंदुए ने खेत में काम कर रहे युवक पर हमला कर दिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ दौड़े और तेंदुए को घेरकर काबू में कर लिया। ग्रामीणों ने करीब 15 मिनट तक तेंदुए को दबोचकर रखा और उसके चारों पैर व मुंह पकड़े रहे।

जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब ग्रामीणों ने तेंदुए को छोड़ा। इस दौरान वह झाड़ियों में जाकर बैठ गया और लगभग 20 मिनट तक हांफता रहा। बाद में टीम ने तेंदुए को पकड़कर रेंज ऑफिस भेज दिया। हमले में युवक के कंधे पर चोट आई है।


कैसे हुई घटना

बसंतापुर गांव, जो दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आता है, शनिवार को दहशत में तब बदल गया जब एक तेंदुआ शावक अचानक खेत में घुस आया। उसने एक युवक पर हमला कर दिया। पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से तेंदुए को काबू में किया।

घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं—पहले वीडियो में ग्रामीण तेंदुए को दबाए हुए नजर आते हैं, जबकि दूसरे में तेंदुआ आजाद होने के बाद थका और हांफता दिख रहा है।


वन विभाग का बयान

दुधवा टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. एच. राजा मोहन ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ एक शावक है और बीमार भी प्रतीत हो रहा है। उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और स्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में गांव के आसपास एक मादा तेंदुआ और उसके दो शावक अक्सर देखे गए हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने एक शावक को पकड़ लिया, जबकि मादा और दूसरा शावक गन्ने के खेतों में छिप गए।


अमेठी में हालिया तेंदुआ हमला

2 अगस्त 2025 को अमेठी में एक तेंदुए ने 5 लोगों पर हमला कर दिया था। अगले दिन तेंदुए का शव एक तबेले में मिला। माना गया कि भैंस पर हमला करने के दौरान भैंसों के प्रहार से उसकी मौत हो गई। यह घटना ग्रामसभा नेवादा, मुसाफिरखाना क्षेत्र की थी।

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, बदला लेने उतरेगी आरसीबी

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल

Bhopal के मेधावी छात्रों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

Bhopal: भोपाल में रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने

LSG vs KKR: सुपर ओवर में हारी लखनऊ, निकोलस पूरन बने हार के सबसे बड़े कारण

LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच