,

गरियाबंद: उदंती सीतानदी रिजर्व में कीमती लकड़ी तस्करी का पर्दाफाश

Gariaband: Precious wood smuggling exposed in Udanti Sitanadi Reserve

रिपोर्ट- नेमिचंद बंजारे

गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग ने कीमती लकड़ी की तस्करी को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की। इस कार्यवाही में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपियों की खोजबीन जारी है।

छह घरों में दबिश, जब्त 10 लाख रुपए की लकड़ी

वन विभाग और एंटी पोचिंग टीम ने उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र में छापेमारी कर छह घरों में दबिश दी। इस दौरान लगभग 10 लाख रुपए की कीमती लकड़ी जब्त की गई और दो पिकअप वाहन भी कब्जे में लिए गए।

लकड़ी से बनाए गए फर्नीचर भी बरामद

जांच में पता चला कि आरोपी लकड़ी को उड़ीसा में फर्नीचर बनाने के लिए भेजता था और महंगे दामों में बेचता था। कार्रवाई के दौरान सोफा, कुर्सी और पलंग जैसी लकड़ी की कीमती वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।

अधिकारियों ने दी जानकारी

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने मामले की पुष्टि की और बताया कि यह कार्रवाई वन माफिया के खिलाफ की गई। विभाग ने कहा कि वन क्षेत्रों में तस्करी रोकने के लिए सतत निगरानी और अभियान जारी रहेगा।

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP