राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी के बक्करवाला इलाके में राजीव रत्न आवास के पास एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भीषण है कि दमकलकर्मियों को इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
वहीं इस आग पर दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि 25 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने का काम जारी है।


