,

UP News: हाथरस में भीषण सड़क हादसा, 12 की मौत, कई घायल, PM मोदी ने जताया दुख

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP News

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक सड़क हादसे में करीब 12 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं खई अन्य लोग घायल भी हैं। सभी घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, शुक्रवार की शाम एक मैक्स लोडर और एक रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि मैक्स में लगभग 30 लोग थे और सभी मुकुंद खेड़ा तेरहवीं भोज खाकर वापस लौट रहे थे। मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे हैं। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली। साथ ही गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा है।

हाथरस डीएम आशीष कुमार ने कहा, “ओवरटेक के कारण ये घटना घटी। अभी तक 12 लोगों की मौत हुई है इसमें 16 लोग घायल हुए है।”

PM मोदी ने की मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार देने की घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया उन्होंने कहा यह अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर