हापुड़ में युवक की गोली लगने से मौत, बहू पर हत्या का आरोप लगने से बदला मामला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। जनपद हापुड़ में एक 32 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन मृतक की मां ने अपनी बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने बहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मामला बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव का है। यहां रहने वाले आरिश (32 वर्ष) की शादी 25 अप्रैल 2025 को बिजनौर की रहने वाली रहीमा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही रहीमा अक्सर यह कहकर विवाद करती थी कि उसके परिवार ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन यह शादी कर दी। 8 अगस्त की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आरिश की गोली लगने से मौत हो गई।

मां ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप

इकलौते बेटे की मौत के बाद सदमे में डूबी मां ने पुलिस को तहरीर दी। उनका कहना है कि बहू लगातार बेटे से झगड़ा करती थी और उसी तनाव के चलते झगड़े वाली रात उसने बेटे की हत्या कर दी। मां के आरोप के बाद पुलिस ने BNS की धारा 103(1) के तहत बहू रहीमा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गोली चलने की रात क्या हुआ?

परिजनों के अनुसार, 8 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे घर में सभी लोग सो रहे थे, तभी अचानक आरिश के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जब परिजन पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर बाद बहू ने दरवाजा खोला। उस समय आरिश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। परिवार वालों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शादी के बाद से चल रहा था विवाद

मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि शादी के शुरू से ही रहीमा पति से कहती थी कि उसकी शादी उसकी इच्छा के खिलाफ हुई है। इसी बात को लेकर घर में तनाव बना रहता था। घटना वाली रात भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था।

पुलिस की कार्रवाई

बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष मनोज बालियान ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत पर बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में कई गंभीर बिंदु सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित