मुरादाबाद: स्कूल बस ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा, चालक नशे में धुत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दर्दनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कूल बस ने स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मारने के बाद करीब 50 मीटर तक घसीट दिया। गनीमत रही कि महिला बस के पहियों के नीचे आने से बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।


कैसे हुआ हादसा

यह घटना गलशहीद थाना क्षेत्र के प्रिंस रोड पर हुई। घायल महिला की पहचान श्रेया के रूप में हुई है, जो रुद्रपुर की निवासी हैं और मुरादाबाद के एक बैंक में कार्यरत हैं। हादसे के समय वे बैंक से लंच ब्रेक पर जा रही थीं। पीछे से आई एक निजी स्कूल की बस ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।


सीसीटीवी में कैद खौफनाक दृश्य

कैमरे में स्पष्ट दिखा कि टक्कर के बाद बस चालक ने वाहन रोका नहीं, बल्कि महिला को स्कूटी समेत घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। करीब 50 मीटर बाद महिला स्कूटी से अलग होकर सड़क पर गिर गईं, लेकिन बस चालक तब भी नहीं रुका।


नशे में था बस चालक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद वह बस लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया, पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।


पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और बस चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि बस और चालक दोनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को