,

चुनाव आयोग पर विपक्ष का हमला — शशि थरूर बोले, “निष्पक्षता पर सवाल उठना विश्वसनीयता के लिए घातक”

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 लोकसभा चुनाव में कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर विपक्षी सांसदों ने सोमवार को दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। संसद भवन से लेकर चुनाव आयोग मुख्यालय तक पैदल मार्च की योजना बनाई गई थी, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद परिसर के बाहर ही रोक दिया।

थरूर ने उठाया निष्पक्षता का मुद्दा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा,

“जब तक जनता के मन में चुनावों की निष्पक्षता पर संदेह रहेगा, तब तक चुनाव आयोग की साख प्रभावित होती रहेगी। इन शंकाओं का समाधान करना आयोग के अपने हित में है, क्योंकि तभी उसकी विश्वसनीयता बहाल हो सकती है।”

कई वरिष्ठ नेता हिरासत में

पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शिवसेना (UBT) के संजय राउत समेत कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में जानबूझकर हेरफेर की जा रही है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और नागरिकों के मताधिकार पर खतरा मंडरा रहा है।

राहुल गांधी की पारदर्शिता की मांग

राहुल गांधी ने इस मुद्दे को “संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई” बताते हुए डिजिटल मतदाता सूची में पूरी पारदर्शिता लाने की मांग की। उनका कहना है कि मतदाता सूची में छेड़छाड़ रोकने के लिए आधुनिक और खुली प्रक्रिया अपनाना जरूरी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल