,

Haryana Assembly Elections 2024: अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में सुनीता केजरीवाल ने संभाली कमान, राज्य के चरखी दादरी में जनसभा को किया संबोधित

- Advertisement -
Ad imageAd image

हरियाणा में विधानसभा चुनाव अगले महीने होने वाला है। इसी को देखते हुए तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी कमर कस चुकी हैं। आम आदमी पार्टी भी इस बार चुनावी मैदान में है लेकिन पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी मनी लॉन्ड्रिग मामले में जेल में बंद हैं। उनके गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल मोर्चा संभालती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने आज हरियाणा के चरखी दादरी में एक जनसभा को संबोधित किया।

केजरीवाल की पत्नी ने संभाला मोर्चा

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “…दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। सरकारी स्कूल अच्छे हो गए, बच्चों का भविष्य अच्छा हो रहा है, सरकारी अस्पताल शानदार बन गए… 24 घंटे मुफ्त बिजली मिलती है… इसके अलावा महिलाओं को बसों में सफर करना मुफ्त है। बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का इंतजाम है और अब दोनों जगहों पर महिलाओं को प्रतिमाह हजार-हजार रुपये देने की योजना लागू होने वाली है… आपको पता ही होगा आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल हरियाणा के ही लाल, हरियाणा के बेटे हैं… वे बहुत ही साधारण परिवार से हैं। कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद हरियाणा का यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बनेगा… “

चुनाव तारीखों में बदलाव

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 1अक्टूबर को होने वाला था जबकि नतीजे 5 अक्टूबर को आने वाले थे। हालांकि, बीते दिन चुनाव आयोग ने कहा था, “भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने हरियाणा के लिए मतदान दिवस को 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है और तदनुसार जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना दिवस को 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है। यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया गया है, जिन्होंने अपने गुरु जम्भेश्वर की याद में आसोज अमावस्या उत्सव समारोह में भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा को बरकरार रखा है।”

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा

रामायण के लक्ष्मण Sunil Lahri ने मुंहबोली बहन से बंधवाई राखी, वीडियो पर तारीफ के साथ उठे सवाल

Sunil Lahri: टीवी के चर्चित धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार